Monday, September 3, 2018

गिरता रुपया-चढ़ता तेल, आप पर कितना असर

भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी है. रुपया सोमवार को डॉलर के मुक़ाबले 21 पैसे टूट गया. अब अमरीकी डॉलर ने रुपये के मुक़ाबले रिकॉर्ड ऊंचाई ( .21) हासिल कर ली है.
वहीं पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें भी नई ऊंचाई पर हैं. इंडियन ऑयल की ओर से एसएमएस के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 79.15 रुपये और मुंबई में 86.56 रुपये तक पहुंच गई. sex
वहीं दिल्ली में एक लीटर डीज़ल 71.15 रुपये और मुंबई में 75.54 रुपये की कीमत पर बिका.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोमवार को रुपये में डॉलर के मुक़ाबले रिकॉर्ड गिरावट देखी गई और ये 71.21 पर बंद हुआ. यानी अब एक अमरीकी डॉलर के लिए 71.21 रुपये देने होंगे.
रुपये में गिरावट और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के बीच अर्थशास्त्री 'महंगाई बढ़ने का अनुमान जाहिर कर रहे हैं'.
भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत ने अप्रैल से जून 2018 यानी बीती तिमाही के दौरान 8.2 फ़ीसदी की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है. पिछली तिमाही में ये दर 7.7 फ़ीसदी थी.
ऐसे में भारतीय मुद्रा लगातार कमज़ोर क्यों हो रही है, इस सवाल के जवाब में अर्थशास्त्री कई कारण गिना रहे हैं.
अर्थशास्त्री आकाश जिंदल कहते हैं, " दुनिया की कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रा डॉलर के मुक़ाबले कमजोर हो रही हैं. तुर्की और अर्जेंटीना जैसे देशों की मुद्रा में गिरावट का दौर जारी है."
वो अमरीका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर को भी रुपये की गिरावट से जोड़कर देखते हैं.
जिंदल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को भी रुपये की कमजोरी की वजह बताते हैं. सोमवार को एक बैरल ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 78 डॉलर तक पहुंच गई.
वो कहते हैं, "कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत का असर भी रुपये पर हुआ है. हालात अगर ऐसे ही बने रहे तो डॉलर के मुक़ाबले रुपया और गिर सकता है."
भारतीय अर्थव्यवस्था, बाज़ार और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत पर नज़र रखने वाले विश्लेषक रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत को पेट्रोल और डीज़ल के दाम में इजाफे की अहम वजह बता रहे हैं.
अर्थशास्त्री आकाश जिंदल भी इस आकलन को सही ठहराते हैं.
वो कहते हैं, "कच्चे तेल की ऊंची कीमत, डॉलर का ऊंचाई पर होना और केंद्र सरकार की ओर से लगाए कर की वजह से तेल की कीमत चढ़ रही हैं. इसी सरकार के कार्यकाल में जब कच्चे तेल की कीमत कम थीं, तब सरकार लगातार कर बढ़ाती गई. लेकिन अब वो कर कम नहीं किए गए हैं."
रुपये में गिरावट और तेल महंगा होने का असर आपकी जेब पर भी दिख सकता है. अर्थशास्त्रियों की राय है कि इससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित होगा.
अर्थशास्त्री आकाश जिंदल कहते हैं, "इसके असर से महंगाई बढ़ सकती है. डीज़ल महंगा होने से किसानों की तकलीफ बढ़ती है. कमाई और वेतन उस हिसाब से नहीं बढ़ रहे हैं."
बढ़ती महंगाई का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है. sexy
जिंदल कहते हैं, "आर्थिक पहलू की बात करें तो महंगाई में इजाफे से सरकारी घाटा बढ़ सकता है. आज 8.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ पर खुशी जाहिर की जा रही है लेकिन महंगाई बढ़ी तो इस पर भी असर हो सकता है. चालू खाते का घाटा भी बढ़ सकता है."
जर्मनी के पूर्वी शहर केमनिट्ज़ में नस्लभेद के विरोध में हुए एक कंसर्ट में हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया.
सोमवार रात हुए कंसर्ट में करीब 65 हज़ार लोग मौजूद थे.
बीते महीने के आखिर में 35 साल के एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था. इस हमले में उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में दो प्रवासियों की पहचान संदिग्धों के रुप में की गई है. उसके बाद से इस शहर में दक्षिणपंथियों ने रैलियां निकाली हैं.
सोमवार को हुए कंसर्ट में पंक और हिप हॉप बैंड ने कार्यक्रम पेश किए. कंसर्ट में मौजूद कई लोग 'नाज़ियों को बाहर करो' जैसे नारे लगा रहे थे.
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक सभी लोगों को जगह मिल सके इसके लिए आयोजकों को कंसर्ट की जगह बदलनी पड़ी. sexy
कंसर्ट की शुरुआत चाकू हमले के पीड़ित के लिए एक मिनट का मौन रखकर हुई.
इसके बाद क्राफ्टक्लब के एक गायक ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, " हम नासमझ नहीं हैं. हम इस भ्रम में नहीं हैं कि आप एक कसंर्ट का आयोजन करके दुनिया को बचा सकते हैं. लेकिन कई बार ये दिखाना अहम होता है कि आप अकेले नहीं हैं "
जिस वक्त कंसर्ट जारी था, उसी दौरान स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने शनिवार के प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार पर हमला करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ़्तार किया है. sex
इसके पहले सोमवार को एक प्रवासी को अपनी पूर्व जर्मन प्रेमिका की हत्या के मामले में आठ साल से ज़्यादा की सज़ा सुनाई गई. माना जाता है कि सजा पाने वाला व्यक्ति अफ़ग़ान मूल का है.
इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखा गया था.

No comments:

Post a Comment