Monday, November 12, 2018

वाराणसी में पीएम मोदी बोले- पूर्वांचल और पूर्वी भारत जलमार्ग से अब बंगाल की खाड़ी से जुड़ गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे दीपावली के दिन बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अवसर मिला। अब बाबा विश्वनाथ की नगरी में, आपसे आशीर्वाद लेने का मौका मिला है। उत्तराखंड में, मैं माता भगीरथी की पूजा करके धन्य हुआ, तो आज यहां, अब से कुछ देर पहले मां गंगा के दर्शन भी किए।" 
उन्होंने कहा कि वाराणसी और देश, इस बात का गवाह बना है कि संकल्प लेकर जब कार्य समय पर सिद्ध किए जाते हैं, तो उसकी तस्वीर कितनी भव्य और कितनी गौरवमयी होती है। वाराणसी और देश, इस बात का गवाह बना है कि अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर की अवधारणा, कैसे ट्रांसपोर्ट के तौर-तरीकों का कायाकल्प करने जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि काशी के लिए, पूर्वांचल के लिए, पूर्वी भारत के लिए और पूरे भारतवर्ष के लिए, आज का ये दिन बहुत ऐतिहासिक है। 

इससे पहले, उन्होंने रामनगर में बने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। मल्टी मॉडल टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर गंगा में बने जेटी पर उतरा। यहां से वो पैदल चलते हुए बंदरगाह के टर्मिनल पर पहुंचे। 

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगर में बने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। मल्टी मॉडल टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर गंगा में बने जेटी पर उतरा। यहां से वो पैदल चलते हुए बंदरगाह के टर्मिनल पर पहुंचे।

मां गंगा को प्रणाम कर पीएम मोदी ने मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया। उन्होंने वाराणसी से पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बीच के जल परिवहन की शुरुआत भी की। उन्होंने देश के पहले कंटेनर कार्गो को हरी झंडी दिखाई। उनके साथ सीएम योगी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहे। रामनगर में करीब 40 मिनट गुजारने के बाद पीएम मोदी पुनः एयरपोर्ट के लिए निकले। यहां से जनसभा स्थल वाजिदपुर के लिए पहुंच चुके हैं। वो यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सत्यपाल सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने उनका स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment